देश

उत्तराखंड: दुल्हन लेकर लौट रही बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 बरातियों की मौत

Lucknow Focus News Desk: भारत-नेपाल सीमा से लगे बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 34 लोग बुरी तरह घायल हैं।

विदाई के कुछ ही देर बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बस बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका स्थित भवेन गांव से दुल्हन को विदा कराकर बजांग के सुनकुडा जा रही थी। बरातियों से भरी यह बस जैसे ही ‘बड़गांव मोड़’ पर पहुँची, अचानक अनियंत्रित हो गई। अंधेरी रात और गहरी खाई होने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 6 लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई थी। बाकी 5 लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल और 2 लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अभी भी कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है।

ओवरलोडिंग बनी काल!

शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से कहीं ज्यादा लोग सवार थे। चढ़ाई वाले रास्ते पर बस वजन नहीं झेल पाई और पीछे की ओर लुढ़कते हुए खाई में गिर गई।

बस चालक पुलिस की गिरफ्त में

हैरानी की बात यह है कि इस भीषण हादसे में बस चालक वीरेंद्र बुढा को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है कि क्या हादसे के पीछे कोई तकनीकी खराबी थी या फिर ड्राइवर की बड़ी लापरवाही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button