हेल्थ एंड वेलनेस

महिलाओं की सेहत के लिए वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स, बनाए रखें फिटनेस और यंग लुक

 Lucknow Focus News Desk: तेज रफ्तार जिंदगी में अक्सर महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पातीं। घर, ऑफिस और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच वे अपनी डाइट, नींद और एक्सरसाइज को नजरअंदाज करने लगती हैं।

हालांकि अब महिलाएं खुद की फिटनेस को लेकर जागरूक हो रही हैं। वे जिम और पार्क में नियमित वर्कआउट करने लगी हैं और खाने-पीने को लेकर भी सजग हो गई हैं।

सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के साथ अगर डाइट में कुछ खास सुपरफूड शामिल कर लिए जाएं, तो महिलाएं न सिर्फ फिट रह सकती हैं, बल्कि लंबे समय तक जवां और हेल्दी भी बनी रह सकती हैं। आइए जानते हैं वे पांच सुपरफूड्स जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं:

1. बेरीज (Berries)

बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाती हैं और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी कम कर सकती हैं। इनमें मौजूद विटामिन C और फोलिक एसिड इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं। सीजनल बेरीज न मिलें तो ड्राय बेरीज भी खाई जा सकती हैं।

2. दही (Curd)

दही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। महिलाओं को रोजाना एक कटोरी दही ज़रूर खानी चाहिए। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट की सेहत सुधारते हैं और अल्सर व वेजाइनल इंफेक्शन के जोखिम को घटाते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम और विटामिन B12 जैसे ज़रूरी पोषक तत्व भी होते हैं।

3.टमाटर (Tomato)

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स न सिर्फ त्वचा को जवां और चमकदार बनाते हैं, बल्कि हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम करते हैं। टमाटर हर घर में आसानी से मिल जाता है और इसे डेली डाइट में शामिल करना बेहद आसान है।

4. एवोकाडो (Avocado)

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, सूजन कम करता है और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। महिलाओं को सप्ताह में कम से कम 2-3 बार एवोकाडो ज़रूर खाना चाहिए।

5.दूध और ऑरेंज जूस (Milk & Orange Juice)

कैल्शियम और विटामिन D की पूर्ति के लिए रोजाना एक गिलास दूध बेहद जरूरी है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द से राहत देता है। साथ ही एक गिलास संतरे का जूस एंटी-एजिंग में मदद करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

Related Articles

Back to top button