हमारे शरीर को निरोग बनाता है विटामिन सी


हमारे शरीर के लिए दूसरे विटामिन्स के साथ-साथ विटामिन सी का खास महत्व है। इसको एस्कोर्बिक एसिड भी कहा जाता है। इस विटामिन का काम हड्डियों, मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है। यह अनाजों, फलों खास करके खट्टे फलों जैसे नीबू, संतरा, अन्नानास, कीवी, अमरूद आदि में पाया जाता है। आंवले के फल में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन सी शरीर में स्वस्थ सेल्स के निर्माण के साथ घावों को तेजी से भरने का काम करता है। यह जबरदस्त एंडी आक्सीडेंट होता है, जो शरीर को निरोग बनाने के लिए बेहद जरूरी है। यही वजह है कि जिनके शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें डॉक्टरों द्वारा विटामिन सी को सप्लीमेंट के तौर पर लेने की सलाह ली जाती है।
सब्जियों में पालक, ब्रोकली और केले में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा होता है। इसकी कमी से स्कर्वी रोग होता है। जिन लोगों में विटामिन सी की कमी होती है, उनके शरीर के घाव जल्दी नहीं भरते हैं। यह सांस संबंधी रोगों से लड़ने में प्रमुख भूमिका निभाता है। यह कैंसररोधी भी माना जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन सी की मात्रा कम न हो तो रोजाना किसी एक खट्टे फल का सेवन करें। लेमन या आरेंज जूस भी लें। अगर फिर भी जरूरत महसूस हो तो विटामिन सी की गोलियां भी ले सकते हैं लेकिन इन्हें तभी लें, जब आपके डॉक्टर इसे आपके लिए जरूरी बताएं।
फोटो-सोशल मीडिया




