उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी ‘सनातन धर्म रत्न’ से सम्मानित, अस्वस्थता के बावजूद कलम से कर रहे धर्म की सेवा

Lucknow Focus News Desk: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक हरिहर नाथ शास्त्री भवन में आयोजित ‘रामत्व से रामराज’ कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और सनातन धर्म की अटूट सेवा के लिए एक भावुक और गौरवशाली क्षण देखने को मिला। ‘दि मॉरल’ के संपादक और प्रखर पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘सनातन धर्म रत्न पुरस्कार’ से नवाजा गया। संस्था के अध्यक्ष पं. बलराम मिश्र ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

कैंसर से जंग और सनातन का संग

वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी वर्तमान में कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी जिजीविषा और लेखन के प्रति समर्पण में कोई कमी नहीं आई है।

उनके संपादन में ‘दि मॉरल’ पत्रिका ने अब तक 21 विशिष्ट शोधपरक अंकों का सफल प्रकाशन किया है। उनके एक शोध लेख ने समाज पर इतना गहरा प्रभाव डाला कि अजय कुमार मिश्र ने ‘सनातन मंदिर चेतना सोसायटी’ की स्थापना की, जिसके माध्यम से अब तक 30 से अधिक प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है।

सम्मान और आर्थिक सहायता

सोसायटी ने सर्वसम्मति से त्रिपाठी को सम्मानित करने का निर्णय लिया। सम्मान स्वरूप उन्हें निम्नलिखित भेंट किया गया।

  • ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का चेक।
  • चांदी का मेडल और प्रशस्ति पत्र।
  • कानपुर के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री हरिभाऊ खांडेकर ने भी उनके कार्यों से प्रभावित होकर ₹21,000 की सम्मान राशि भेंट की।

इन दिग्गजों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में शिक्षा और समाज सेवा जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। प्रमुख रूप से डॉ. उमेश पालीवाल, बलराम नरूला और पूर्व महामंत्री (बाल भवन) हरिभाऊ खांडेकर ने त्रिपाठी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके द्वारा किए गए ‘सनातन वैदिक धर्म’ के उत्थान कार्यों की सराहना की।

Also Read: सिलेंडर की किल्लत ने चमकाया बिजली का बाजार, लखनऊ में 20 दिन में बिके 60 हजार इंडक्शन-ओवन

Related Articles

Back to top button