उत्तर प्रदेश

CBSE Board Exam 2027: 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं; जानें पूरा टाइमटेबल

Lucknow Focus News Desk: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जारी शेड्यूल के अनुसार, दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। छात्र आधिकारिक पोर्टल से अपनी कक्षा और विषयों के अनुसार पूरा टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से 9 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें कुल 83 विषयों की परीक्षाएं होंगी। मुख्य विषयों की परीक्षा की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 16 फरवरी: पेंटिंग

  • 17 फरवरी: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)

  • 22 फरवरी: साइंस (विज्ञान)

  • 24 फरवरी: आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

  • 26 फरवरी: इंग्लिश (कम्युनिकेटिव व लैंग्वेज/लिटरेचर)

  • 3 मार्च: हिंदी (कोर्स-A व Course-B)

  • 8 मार्च: सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान)

12वीं बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल की तिथियां

  • 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं: 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। 12वीं के छात्रों के लिए कुल 121 विषयों का आयोजन किया जाएगा।

  • प्रैक्टिकल परीक्षाएं: सामान्य क्षेत्रों के स्कूलों में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे। वहीं, शीतकालीन (विंटर-बाउंड) स्कूलों में यह प्रक्रिया 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच संपन्न कराई जाएगी।

परीक्षा का समय और निर्देश: सभी लिखित परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी (कुछ विषय दोपहर 12:30 बजे तक और मुख्य विषय दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे)। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध टाइमटेबल पर ही भरोसा करें तथा एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Related Articles

Back to top button