देश

राहुल गांधी पर दर्ज हो सकती है एक और एफआईआर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर महाराष्ट्र में एक मुकदमा दर्ज हो सकता है। वीर दामोदर सावरकर के पोते ने धमकी दी है कि उनके दादा पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी तो वह उनके ऊपर एफआईआऱ दर्ज करवाएंगे। सावरकर के पोते ने कहा कि राहुल गांधी देश को इस बात का प्रमाण दिखाएं कि उनके दादाजी ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों का नाम अपनी राजनीति को चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाना दुखद है।

वीर दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी इस बात का प्रमाण दें कि मेरे दादा ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। रंजीत ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह सावरकर नहीं हैं। सावरकर का नाम जिस तरह बदनाम किया जा रहा है, उसे देखकर वाकई दुख होता है। मेरा अनुरोध है कि राहुल गांधी सावरकर का नाम अपने फायदे के लिए नहीं करें।

महाअघाड़ी में दरार आई

राहुल गांधी की इस टिप्पणी से महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बहुत नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने पिछली रात दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आयोजित की गई डिनर पार्टी में भी इसी नाराजगी के चलते भाग नहीं लिया। उन्होंने खरगे तक संदेश भेजा है कि कांग्रेस सावरकर पर प्रहार करना बंद करे नहीं तो उनके लिए गठबंधन को चला पाना मुश्किल हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button