इन्फोटेनमेन्ट

1650 करोड़ की सफलता के बाद महाकाल की शरण में सारा अर्जुन, भस्म आरती में शामिल होकर हुईं भावुक

Lucknow Focus News Desk: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की अपार सफलता के बाद फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सारा अर्जुन बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुँचीं। बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर फिल्म ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, उसका आभार व्यक्त करने के लिए सारा ने विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया।

भस्म आरती में हुईं भावुक

शनिवार सुबह सारा अर्जुन ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के दिव्य दर्शन करने के बाद सारा काफी भावुक दिखीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपना अनुभव साझा किया “मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे यहाँ आने का बुलावा आया और मैं खिंची चली आई। इस दुनिया में इससे बेहतर एहसास कोई और नहीं हो सकता। मैं बहुत खुश और आनंदित हूं।”

चाइल्ड आर्टिस्ट से ‘धुरंधर’ लीड एक्ट्रेस तक का सफर

सारा अर्जुन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में यालिना जमाली का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। सारा ने इस फिल्म के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना सफल डेब्यू किया है। फिल्म में वे सुपरस्टार रणवीर सिंह (हमजा) की पत्नी के रूप में नजर आईं। सारा इससे पहले कई बड़ी फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने उन्हें रातों-रात ग्लोबल स्टार बना दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा

फिल्म की कमाई के आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

इंडिया कलेक्शन: ₹1,052.26 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1,653 करोड़

स्टार कास्ट: रणवीर सिंह के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Also Read: भारत में ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ का धमाका: इंटरस्टेलर और ग्रैविटी को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button