बिजनेस

शिल्पा शिंदे ने ओमेक्स ग्रुप के अचीवर्स बैश की शोभा बढ़ाई

लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर भारत के प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप ओमैक्स लिमिटेड ने अपने चैनल पार्टनर्स  के लिए एक सम्मान समारोह, अचीवर्स बैश का आयोजन किया। चैनल पार्टनर्स को लखनऊ में ओमेक्स को सबसे अधिक डिमांड वाले डेवलपर के रूप में स्थापित करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में 600 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया, जिन्हें लखनऊ में गोल्डन ब्लॉसम इम्पीरियल रिसॉर्ट्स में सम्मानित भी किया गया। जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इस कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट उपस्थित थी। शिल्पा ने  भाभी जी घर पर हैं में अपनी भूमिका के बाद प्रसिद्धि हासिल की थी।
सम्मान समारोह में चैनल पार्टनर्स का उनके परिवार के सदस्यों व  बच्चों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रसिद्ध नृत्य मंडली आस्मा की प्रस्तुति का आनंद लिया, जिससे उन्हें एक संगीतमय मनोरंजक अनुभव मिला। मनोरंजन के लिए नियोजित कई गतिविधियों में से, वायलेट बैंड की प्रस्तुति को भी पसंद  किया गया। इसके अलावा डीजे प्रीत ने भी मंच पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजकों ने बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था और एक्टिविटीज भी आयोजित की। कार्यक्रम का संचालन एकता तिवारी ने किया।
ओमेक्स ग्रुप की अत्यधिक सफलता के पीछे चैनल पार्टनर्स की भूमिका के बारे में बात करते हुए, मुकेश कुमार, डायरेक्टर  और बिज़नेस हेड उत्तर प्रदेश ओमेक्स ग्रुप ने कहा, “हम अपने चैनल पार्टनर्स को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम वर्षों से उनके योगदान के लिए वास्तव में उनके आभारी हैं। वे ओमेक्स परिवार के एक सम्मानित सदस्य हैं।”
चैनल पार्टनर भी आयोजन और अपने प्रति सम्मानित शब्दों को सुनकर बहुत खुश हुए और व्यवस्थाओं, प्रस्तुतियों और पुरस्कारों के लिए ओमेक्स ग्रुप  के प्रयासों की सराहना की। ओमेक्स ग्रुप की मेहमान नवाजी देखने के लिए उनके परिवार भी उतने ही खुश थे। “यह आयोजन ओमैक्स ग्रुप के साथ हमारे जुड़ाव की एक अद्भुत याद और सुंदर स्मृति के रूप में काम करेगा। हम बहुत प्रभावित हुए हैं।”, कार्यक्रम में एक चैनल पार्टनर ने कहा।
सपनों को हकीकत में बदलने की आगे की दृष्टि के साथ, ओमैक्स ग्रुप ने नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, फरीदाबाद, लुधियाना, वृंदावन आदि जैसे शहरों में पैन-इंडिया में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए खुद को एक प्रमुख रियल्टी प्लेयर के रूप में स्थापित किया है। 1987 से स्थापित ग्रुप विश्व स्तरीय रियल एस्टेट सेवाएं और प्रोजेक्ट प्रदान कर रहा है और इस वर्ष स्थापना के 36 वर्ष पूरे कर रहा है।

Related Articles

Back to top button