अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों में वस्त्र व स्वल्पाहार वितरित


लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिकों को वस्त्र व स्वल्पाहार वितरण किया गया| इस दौरान ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्षवर्धन अग्रवाल व स्वयंसेवकों ने लेबर अड्डा, सेक्टर-सी, निकट पुलिस चौकी अरावली, इंदिरा नगर व जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने जिला बस्ती, बहराइच, हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर, सुल्तानपुर, छत्तीसगढ़ व बिहार से लखनऊ में मज़दूरी करने आये लगभग 115 दिहाड़ी मज़दूरों को उपयोगी वस्त्र, बैग, जूते-चप्पल, कैप तथा स्वल्पाहार (चाय- बिस्किट) का वितरण किया। सभी मजदूरों ने हेल्प यू ट्रस्ट के इस नेक कार्य की सराहना की |
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की बधाई दी। अग्रवाल ने वस्त्र दानकर्ताओं अभिजीत कटियार, गरिमा गट्टानी, कुशाग्र श्रीवास्तव, महेश चंद्र, मीना जौहरी, मृदुल अरोड़ा, नितिन गर्ग, पद्मजा नायर, प्रभात अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रियंका पाण्डेय, राजीव मिश्रा, रंजना तिवारी, एसएस रावत व सीमा मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।




