देश

हिजड़ा गुरु ने बताया कि केजरीवाल से क्यों डर रही हैं सभी पार्टियां ?


DECEMBER 17, 2020
लखनऊ के हिजड़ों में आम आदमी पार्टी की जबर्दस्त चर्चा
यूपी में अरविंद केजरीवाल 440 वोल्ट का खतरा क्यों हैं ?

लखनऊ। जबसे आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्ममंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगले विधानसभा चुनाव में चुनाव-मैदान में उतरने की घोषणा की है, लखनऊ में इस पार्टी की खूब चर्चा है। राजनीतिक पार्टियां तो आम आदमी पार्टी की चर्चा कर ही रही हैं, राजधानी के हिजड़ों में भी इसकी काफी चर्चा है।
गोमतीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बुधवार शाम को हिजड़ों की एक टोली नेहरू इन्क्लेव मुहल्ले में घूम रही थी। एक भेलपूरी के ठेले के पास यह टोली रुकी तो पता नहीं कैसे आम आदमी पार्टी की चर्चा छिड़ गई। इन हिजड़ों का जो मुखिया था वह आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को यूपी में सभी पार्टियों के लिए 440 वोल्ट का खतरा बता रहा था। शुरू में तो लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन उसकी बातों में दम देखकर लोगों ने उसकी बात सुनी। उस हिजड़ा गुरु के तर्क कुछ यूं थे-
-भाजपा के लिए केजरीवाल 440 वोल्ट खतरा इसलिए हैं क्योंकि भाजपा को पता है कि उसके चुनावी मैनेजमेंट के चक्रव्यूह को केजरीवाल और उनकी टीम ही भेद सकती है।
-समाजवादी पार्टी के लिए केजरीवाल इसलिए खतरा हैं क्योंकि वे इस पार्टी के सेक्युलर वोटों के एक खासे हिस्से को काटकर उसके दुबारा सत्ता में आने के सपने को ध्वस्त कर सकते हैं।
-बसपा केजरीवाल को अपने लिए इसलिए खतरा मानती है क्योंकि उनकी दलित और अल्पसंख्यक वोटों पर अच्छी पकड़ है।
-कांग्रेस के लिए केजरीवाल इसलिए खतरा हैं क्योंकि वह प्रदेश में उसकी जड़ें जमने से पहले ही उसमें मट्ठा डाल सकते हैं, जैसे उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को शून्य पर आउट कर दिया।
लोगों ने हिजड़ा गुरु की बातों को ध्यान से सुना। कुछ को इनमें दम लगा कुछ को नहीं। फिलहाल केजरीवाल किसके लिए 440 वोल्ट का खतरा बनते हैं, यह समय के गर्भ में है।
(फोटो-हिजड़ों का फोटो सिंबोलिक है। किन्नर समाज ब्लॉग से साभार)
UP Politics AAP

Related Articles

Back to top button