बिजनेस

सहारागंज मॉल में मिशन चंद्रयान 3 के लॉन्च-मॉडल का आकर्षक प्रदर्शन

सजावटी मॉडल की स्थापना बच्चों के लिए बन चुकी है आकर्षण का केन्द्र 

लखनऊ फोकस बिजनेस न्यूज

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, लखनऊ शहर के मध्य में स्थित प्रशंसित मॉल सहारागंज में भारत की प्रमुख उपलब्धियों में से आगामी एक को चिह्नित कर प्रदर्शित करने के लिए, भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 के लॉन्च मॉडल का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन शनिवार से शुरू हो चुका है और सहारागंज ने आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की निर्धारित लैंडिंग देखने के लिए लखनऊवासियों के लिए एक विशेष व्यवस्था सहित आयोजन की तैयारी की है। मॉल के बीचोंबीच ग्रहों के साथ LVM3-M4 रॉकेट के विशाल आकार के सजावटी मॉडल की स्थापना, बच्चों के लिए एक आकर्षण बन चुकी है जिसकी बड़ी प्रशंसा हो रही है। इसे देख कर बड़ी संख्या में लोग पहले से ही सुन्दर सजावट का अनुभव कर रहे हैं और सप्ताहांत को बहुत खुशी व धूमधाम से मनाते नजर आ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button