प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मना आजादी का जश्न


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। प्राथमिक विद्यालय, उजारियॉव जोन 2 लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद संजय राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा, विद्यालय की शिक्षिकाएं सुमन मिश्रा, क्षमा गुप्ता ने बच्चों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इनमें देशभक्ति के गाने, स्वच्छता के महत्व एवम मोबाइल की लत पर आधारित नुक्कड़ नाटक बच्चों ने प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटकों की सभी ने काफी सराहना की।
इसके बाद गुल फॉउंडेशन की तरफ से चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। उसके बाद प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने अतिउत्साह से भाग लिया। बच्चों एवम उपस्थित गणमान्य नागरिकों को जलपान कराने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।.




