राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: भैयाजी जोशी ‘पालक’ की जिम्मेदारी से मुक्त, नए संरक्षक की तलाश तेज़

Lucknow Focus News Desk: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े संगठनात्मक बदलावों का सिलसिला लगातार जारी है। चढ़ावा चोरी प्रकरण के सामने आने के बाद से ट्रस्ट के प्रशासनिक और संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करने की कवायद तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ अखिल भारतीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी को राम मंदिर के संगठन संरक्षक (पालक) की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
अब तक भैयाजी जोशी ट्रस्ट की बैठकों में आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होते थे और आरएसएस तथा ट्रस्ट के बीच समन्वय (Coordination) की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते थे। सूत्रों के अनुसार, अब उनकी जगह नए पालक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
दिल्ली के वरिष्ठ प्रचारक का नाम सबसे आगे
राम मंदिर के नए संगठन संरक्षक (पालक) की जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक बेहद वरिष्ठ प्रचारक के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत एक वरिष्ठ प्रचारक का नाम इस रेस में सबसे आगे है, हालांकि इस संबंध में अभी तक संघ या ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बदलावों के दौर से गुजर रहा है ट्रस्ट
यह बदलाव हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी मामले के बाद प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे पहले ट्रस्ट के प्रमुख चेहरे और महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव को भी उनके मौजूदा दायित्वों से हटाया जा चुका है। भैयाजी जोशी को हटाए जाने को भी इसी प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए पालक की नियुक्ति के बाद ट्रस्ट के कामकाज और निर्णय लेने की प्रक्रिया में और अधिक स्पष्टता आएगी।
Also Read: 3 से 9 अगस्त के बीच OTT पर मनोरंजन का महाडोज़, रिलीज़ हो रही हैं ये शानदार फिल्में और सीरीज़




