2024 में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी-अनिल दुबे


लखनऊ फोकस ब्यूरो
बाराबंकी (वि.)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे का रविवार को बाराबंकी में कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एक निजी कार्यक्रम में बाराबंकी आये श्री दुबे को कार्यकर्ताओं व समर्थको ने 51 किलो की माला पहनाई व फूल-मालाओं से लाद दिया। अपने भव्य स्वागत से अभिभूत श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों का इस अपार स्नेह व अपनत्व के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश कि सरकारें पूरी तरह से विफल हैं। ये सरकारें न तो किसानों को न्याय दे पाईं, न नौजवानों को रोजगार दे पाईं। महंगाई से पूरा देश परेशान है, कानून एवं व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, देवरिया में हुई ताज़ा घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा कि विदाई तय है और इंडिया गठबंधन देश में सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर शुभम मिश्रा, अमित जायसवाल, जयशंकर वर्मा, अमित कुमार, विशाल मिश्रा, अंशुमान मिश्रा, प्रांशु मिश्रा, सीताराम, विवेक मिश्रा, अमित गुप्ता, शशिराज जायसवाल, मनोज द्विवेदी, पवन वर्मा, अनिल गुड्डू, तुषार जायसवाल, रिज़वान, आदित्य जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




