लखनऊ
डॉ. दीपक कोहली की पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन


(डॉ. दीपक कोहली की पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। )
लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ (वि.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर डॉ. दीपक कोहली की पुस्तक “पर्यावरण और प्रौद्योगिकी:नए क्षितिज” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक कोहली के पुत्र अभिनव कोहली भी उपस्थित रहे।
इस पुस्तक में डॉ. कोहली ने पर्यावरण, कृषि, तकनीक और नये आविष्कारों सम्बंधित जानकारियों के साथ ही पर्यावरण और प्रौद्योगिकी के नवीनतम पहलुओं पर विहंगम दृष्टि डाली है। पुस्तक की मुख्यमंत्री ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
डॉ. दीपक कोहली ने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, अध्यापकों के साथ-साथ सामान्य पाठकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।




