बिजनेस

8th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, HRA रिवीजन की भी चर्चा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी हो सकती है, क्योंकि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ-साथ अन्य भत्तों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। खासकर, फिटमेंट फैक्टर और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को लेकर बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 1.92 तक बढ़ाए जाने की संभावना है। इसका मतलब यह हुआ कि मौजूदा बेसिक पे को 1.92 से गुणा कर नई सैलरी तय की जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो नई सैलरी होगी ₹30,000 × 1.92 = ₹57,600।

HRA भी बढ़ेगा नए पे स्ट्रक्चर के साथ

HRA की गणना भी नई बेसिक सैलरी के अनुसार की जाएगी। इस कारण कर्मचारियों को मकान किराया भत्ते में भी बढ़त मिलेगी। वर्तमान में HRA की दरें शहर की श्रेणी के अनुसार निर्धारित होती हैं — X श्रेणी के शहरों में 30%, Y में 20% और Z में 10%।

DA के साथ बदलती है HRA दर

इतिहास पर नज़र डालें तो HRA की दरों में हर वेतन आयोग के साथ बदलाव हुआ है। 6वें वेतन आयोग में HRA की दरें क्रमश: 30%, 20% और 10% थीं। 7वें वेतन आयोग में शुरुआती दरें घटाकर 24%, 16%, और 8% कर दी गई थीं, लेकिन जब महंगाई भत्ता (DA) 50% तक पहुंचा, तब इन्हें फिर से बढ़ाकर 30%, 20%, और 10% कर दिया गया।

DA और HRA होंगे पुनः रिव्यू के अधीन

माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में भी HRA की दरों को DA और बेसिक पे के स्ट्रक्चर के अनुसार फिर से रिवाइज किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इस दिशा में विचार कर रही है और इसके तहत DA के 25% और 50% पर पहुंचने पर HRA रिविजन का प्रावधान भी शामिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button