उत्तर प्रदेश

Barabanki: बुद्ध पूर्णिमा पर अंबेडकर पार्क में गूंजी बुद्ध वंदना, सैकड़ों ने लिया खीर प्रसाद

Lucknow Focus News Desk: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति एवं पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति द्वारा डॉ. अंबेडकर चौराहा (नाका सतरिख) स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में तथागत गौतम बुद्ध की जयंती बड़े धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत एवं समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ मिलकर बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ किया और खीरदान (भंडारे) का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उपेंद्र सिंह रावत ने कहा, “भारत बुद्ध की संस्कृति और विचारों का देश है। यदि हम बुद्ध के बताए मार्ग शांति, करुणा और मानवता पर चलें, तो भारत फिर से विश्वगुरु बन सकता है।”

इस अवसर पर समिति के महासचिव राम औतार ने श्रद्धालुओं को बुद्ध वंदना व पंचशील का सामूहिक पाठ कराया। अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने समस्त नागरिकों को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन आत्मचिंतन और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

समिति के कोषाध्यक्ष के समन्वय में आयोजित खीरदान में दिन भर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बुद्ध के उपदेशों से प्रेरणा ली।

कार्यक्रम में समिति के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनमें शामिल हैं:
उपाध्यक्ष– अमरेश बहादुर, देव कुमार गुप्ता, भानुप्रताप सिंह (शिवम)
सचिव – मंशाराम कनौजिया
उप सचिव – विनोद कुमार
सदस्यगण – रमेश चौधरी, सुरेश चौधरी, केशनलाल चौधरी, राम प्रगट कनौजिया, सहदेव प्रसाद, राघवेंद्र सुमन, सियाराम वर्मा, राम दयाल, कमलेश कुमार, आनंद चौधरी, राम आसरे बौद्ध

इसके अतिरिक्त आनंद विहार कान्वेंट कॉलेज के निदेशक शैलेन्द्र सिंह एवं शिक्षक नेता सत्येंद्र भास्कर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

खीर वितरण में अमित कुमार, नेहा गौतम, निधि गौतम, कमला गौतम, नवनीत तथा विवेक का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button