हेल्थ एंड वेलनेस

दादी मां के 5 देसी नुस्खे: स्किन ग्लो से लेकर बालों की मजबूती तक, हर परेशानी का रामबाण इलाज

Lucknow Focus News Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेडिकल ट्रीटमेंट्स का सहारा ले रहा है, वहीं पुराने जमाने के देसी नुस्खे आज भी उतने ही कारगर हैं।

हमारी दादी-नानी द्वारा अपनाए गए ये घरेलू उपचार न केवल प्राकृतिक हैं, बल्कि साइड इफेक्ट्स से भी पूरी तरह मुक्त होते हैं। आइए जानें ऐसे ही पांच देसी नुस्खों के बारे में, जो आपकी स्किन, बालों और स्वास्थ्य से जुड़ी कई छोटी-बड़ी समस्याओं में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

1. बालों को घना और मजबूत बनाने का उपाय

शिकाकाई, आंवला और रीठा जैसे प्राकृतिक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और उन्हें टूटने से रोकते हैं। पुराने समय में महिलाएं शैंपू की बजाय इन्हीं चीज़ों का उपयोग करती थीं।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • एक मुट्ठी आंवला, शिकाकाई और रीठा को रातभर पानी में भिगो दें।
  • सुबह इन्हें अच्छी तरह मसल कर छान लें।
  • इस पानी से बालों को धोएं।
    इसे सप्ताह में 2 बार अपनाने से बालों में प्राकृतिक चमक, मजबूती और कालेपन में इजाफा होता है।

2. चमकती त्वचा के लिए नैचुरल फेस पैक

त्वचा की टैनिंग, दाग-धब्बे और पिंपल्स को हटाने के लिए दादी मां का बनाया हुआ बेसन वाला फेस पैक आज भी ब्यूटी केयर में सर्वोत्तम माना जाता है।

फेस पैक बनाने की विधि:

  • 1 चुटकी हल्दी
  • 2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 से 2 चम्मच बेसन

इन सभी चीज़ों को मिलाकर हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगाएं। स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और टैनिंग-फ्री बनती है। अगर डेली यूज करना हो तो बेसन हटा दें।

3. पेट ऐंठन और पेचिश का देसी इलाज

मौसम बदलने या अनहेल्दी खानपान के कारण पेट की समस्याएं होना आम है। लेकिन दादी मां का एक सिंपल नुस्खा इन दिक्कतों से तुरंत राहत दिला सकता है।

उपाय:

  • एक कप काली चाय में नींबू की कुछ बूंदें डालें और गर्मागर्म पिएं।
  • यह ड्रिंक पाचन को सुधारता है और पेचिश या ऐंठन से तुरंत राहत देता है।

4. घरेलू कफ सिरप से पाएं जुकाम में राहत

सर्दी-खांसी में अगर आप केमिकल युक्त सिरप की बजाय देसी तरीका अपनाना चाहते हैं, तो यह नुस्खा बेहद असरदार है।

कफ सिरप बनाने का तरीका:

  • अदरक, तुलसी की पत्तियां, दालचीनी और काली मिर्च को पानी में उबालें।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो इसमें शहद मिला लें।
  • दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।
  • यह मिश्रण गले की खराश, जुकाम और खांसी में तुरंत राहत देता है।

5. दांत दर्द में असरदार देसी इलाज

दांत दर्द एकदम से शुरू हो जाए तो कई बार रातों की नींद उड़ा देता है। लेकिन दादी मां के पास इसका भी बेहतरीन उपाय था।

दांत दर्द के लिए नुस्खे: लौंग का तेल रुई में डालकर दर्द वाली जगह पर रखें। यदि तेल न हो, तो लौंग को पीसकर सीधे दांत में लगाएं।

एक अन्य उपाय है – कपूर को पीसकर दर्द वाले हिस्से पर रखें और ऊपर से रुई दबा दें।

इन उपायों से तुरंत राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button