वजन नहीं घट रहा? कैलोरी कम करने के बावजूद इन 5 बड़ी गलतियों को न करें नजरअंदाज

Lucknow Focus News Desk: आजकल वजन कम करना बहुत लोगों की प्राथमिकता बन चुका है। चाहे वह फिटनेस का लक्ष्य हो या हेल्थ को लेकर जागरूकता, लोग तरह-तरह की डाइट्स आज़मा रहे हैं। इनमें कैलोरी डेफिसिट डाइट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह डाइट वजन कम करने का एक प्रभावशाली तरीका मानी जाती है, जिसमें व्यक्ति अपनी कैलोरी इनटेक को कम करके एक्सरसाइज के जरिए ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। लेकिन, अगर आप लगातार डाइट फॉलो कर रहे हैं और फिर भी वजन कम नहीं हो रहा, तो हो सकता है कि आप कुछ आम लेकिन गंभीर गलतियाँ कर रहे हों।
क्या है कैलोरी डेफिसिट डाइट?
कैलोरी डेफिसिट का मतलब है कि आप जितनी कैलोरी भोजन से ले रहे हैं, उससे कम कैलोरी का सेवन करें या उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करें। जब शरीर को अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त कैलोरी नहीं मिलती, तो वह स्टोर की गई फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है, जिससे वजन घटता है।
वजन कम नहीं हो रहा? हो सकती हैं ये 5 बड़ी गलतियां
1. जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी न बनाना: कैलोरी भले ही कम हो, लेकिन अगर आप जंक फूड या प्रोसेस्ड चीजें खा रहे हैं, तो वजन घटाने की जगह और समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे फूड्स में ट्रांस फैट, शुगर और सोडियम अधिक होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकते हैं।
2. कैलोरी इनटेक का सही ट्रैक न रखना: बहुत से लोग अंदाज़े से खाते हैं और सोचते हैं कि उन्होंने कम खाया है, जबकि वास्तव में उनकी कैलोरी इनटेक ज़्यादा हो जाती है। इस गलती से बचने के लिए किसी कैलोरी ट्रैकर ऐप का इस्तेमाल करें।
3. मील्स स्किप करना: वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना सही तरीका नहीं है। ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स और डिनर – ये चारों मील्स जरूरी हैं। स्किप करने से शरीर में कमजोरी, चक्कर और थकान हो सकती है, और मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है।
4. बहुत जल्दी बहुत ज़्यादा वजन कम करने की चाह में लोग बहुत कम कैलोरी लेना शुरू कर देते हैं। इससे शरीर को ज़रूरी पोषण नहीं मिलता और इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। वजन कम करने के लिए धीमा लेकिन स्थायी तरीका ही बेहतर होता है।
5. डाइट में निरंतरता की कमी: डाइट को कभी-कभी करना और फिर छोड़ देना नतीजों को प्रभावित करता है। लगातार और संतुलित रूप से डाइट फॉलो करने पर ही आप लंबे समय तक अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने डायटीशियन या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लें।




