बिजनेस

NPS सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी: अब ले सकेंगे यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का लाभ

Lucknow Focus News Desk: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार द्वारा लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का लाभ अब NPS सब्सक्राइबर्स भी ले सकेंगे, बशर्ते वे कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करते हों। NPS ट्रस्ट ने इस संबंध में एक सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। इच्छुक लाभार्थियों के लिए 30 जून 2025 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है।

क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS)?
UPS को सरकार ने इस उद्देश्य से पेश किया है कि सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की तरह निश्चित पेंशन मिल सके। यह स्कीम 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी है। UPS के तहत पेंशनर्स को मासिक और एकमुश्त दोनों तरह के लाभ मिलते हैं, जो उनकी अंतिम बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते पर आधारित होते हैं।

किन्हें मिलेगा UPS का लाभ?
UPS का फायदा ऐसे एनपीएस सब्सक्राइबर्स और उनके जीवनसाथी को मिलेगा जो:

31 मार्च 2025 या उससे पहले रिटायर हो चुके हैं।

केंद्र सरकार के तहत कम से कम 10 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं।

इस स्कीम का फायदा लेते समय एनपीएस के तहत मिलने वाले अन्य लाभों (जैसे एन्यूनिटी बेनिफिट) को सरेंडर करने की आवश्यकता नहीं होगी।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
एकमुश्त भुगतान:
अंतिम बेसिक सैलरी और डीए के दसवें हिस्से के बराबर राशि दी जाएगी।
यह गणना हर छह महीने की सेवा के आधार पर होगी।

मासिक पेंशन:
मासिक पेंशन UPS पे-आउट और महंगाई राहत को मिलाकर दी जाएगी, जिसमें से एन्यूनिटी बेनिफिट की राशि घटाई जाएगी।

साधारण ब्याज:
अतिरिक्त UPS लाभ पर देय एरियर पर पीपीएफ के ब्याज दर के अनुसार साधारण ब्याज मिलेगा।

कैसे करें UPS के लिए आवेदन?
NPS सब्सक्राइबर्स या उनके जीवनसाथी को UPS क्लेम करने के लिए संबंधित फॉर्म भरना होगा:

सब्सक्राइबर के लिए: फॉर्म B-2

जीवनसाथी के लिए: फॉर्म B-4 या B-6

इन फॉर्म्स को संबंधित अधिकारी को जमा किया जा सकता है या ऑनलाइन भी अपलोड किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन: www.npscra.net.nsdl.co.in/ups.php

Related Articles

Back to top button