बिजनेस

RBI New Prepayment Rules 2026: क्या अब बिना किसी चार्ज के बंद होगा पर्सनल लोन? जानिए नए नियम

Lucknow Focus News Desk: यदि आपको कोई वित्तीय बोनस मिला है या निवेश से अच्छा मुनाफा हुआ है और आप अपने लोन को समय से पहले चुकाकर (Foreclosure) कर्जमुक्त होना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वर्ष 2026 से लागू हुए नए प्रीपेमेंट नियमों के बाद अब बैंकों द्वारा लिया जाने वाला भारी पेनल्टी चार्ज काफी हद तक समाप्त हो गया है।

RBI के 2026 प्रीपेमेंट नियमों का किसे मिलेगा लाभ?

आरबीआई के नए निर्देशों के अनुसार, गैर-व्यावसायिक (Non-business) उद्देश्यों के लिए लिए गए फ्लोटिंग-रेट लोन पर बैंक या एनबीएफसी अब कोई प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज नहीं वसूल सकते हैं। यह नियम 1 जनवरी 2026 या उसके बाद स्वीकृत और रिन्यू किए गए लोन पर लागू होता है। इसके साथ ही फ्लोटिंग-रेट लोन पर बैंकों द्वारा जबरन लगाए जाने वाले लॉक-इन पीरियड को भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

फिक्स्ड-रेट और फ्लोटिंग-रेट में अंतर

आरबीआई की यह छूट हर प्रकार के लोन पर समान रूप से लागू नहीं होती। आपकी लोन श्रेणी तय करती है कि आपको चार्ज देना होगा या नहीं।

फ्लोटिंग-रेट लोन: इनमें ब्याज दरें बाजार सूचकांक के अनुसार बदलती रहती हैं (जैसे होम लोन বা संपत्ति पर लोन)। इन पर कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगेगा।

फिक्स्ड-रेट लोन: इनमें लोन अवधि के अंत तक ईएमआई स्थिर रहती है (जैसे साधारण पर्सनल लोन या टू-व्हीलर लोन)। इन पर बैंकों के अपने लोन एग्रीमेंट और नीतियों के तहत प्रीपेमेंट चार्ज जारी रह सकते हैं।

लोन फोरक्लोज़ करने से पहले अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स

लोन एग्रीमेंट जांचें: सबसे पहले देखें कि आपका लोन ‘फिक्स्ड’ है या ‘फ्लोटिंग’।

ईएमआई कैलकुलेटर से तुलना करें: गणना करें कि प्रीपेमेंट से ब्याज में कितनी बचत हो रही है और कितना चार्ज लग रहा है।

केएफएस (KFS) समीक्षा करें: भुगतान करने से पहले सेंक्शन लेटर और ‘की फैक्ट स्टेटमेंट’ में लिखी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

Related Articles

Back to top button