उत्तर प्रदेश

Barabanki News: ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत, तीन घायल

Lucknow Focus News Desk: बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से गोंडा जा रही एक कार को रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ पर एक ढाबे के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार सवार चार लोगों… सुधीर मौर्य (35), उनकी पत्नी शांति मौर्य (33), जीजा रमाशंकर मौर्य (38) और कार चालक अयान कुरैशी (23) की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पूजा कुशवाहा (32), अक्ष (नौ) और अनवी (पांच) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

मृतकों के रिश्तेदार राधेश्याम मौर्य ने बताया कि कार सवार सभी लोग कानपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

Related Articles

Back to top button