इन्फोटेनमेन्ट

‘हाउसफुल 5’ की जबरदस्त कमाई जारी, सिर्फ दो दिन में पहुंची 54 करोड़ के क्लब में

Lucknow Focus News Desk: अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में जोरदार एंट्री करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म दो अलग-अलग वर्जन में रिलीज हुई है, जिसमें दोनों वर्जनों में मर्डर मिस्ट्री के कातिल अलग हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया ट्विस्ट लेकर आया है। दर्शकों को फिल्म का यह अनोखा कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ का बिजनेस किया था, जिससे कुल दो दिन की कमाई 54 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। इससे फिल्म ने महज दो दिन में ही 50 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है।

‘हाउसफुल 5’ को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में 20 से ज्यादा सितारे नजर आ रहे हैं, जो कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री का जबरदस्त मिश्रण पेश कर रहे हैं। यही वजह है कि दर्शकों को यह फिल्म हर उम्र वर्ग में भा रही है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘हाउसफुल 5’ साल 2025 की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने ‘द डिप्लोमेट’ और ‘सनम तेरी कसम (री-रिलीज)’ को कमाई में पीछे छोड़ दिया है।

2025 की टॉप 10 कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची:

छावा – ₹615.39 करोड़

रेड 2 – ₹176.17 करोड़

स्काई फोर्स – ₹134.93 करोड़

सिकंदर – ₹129.95 करोड़

केसरी 2 – ₹94.30 करोड़

जाट – ₹90.34 करोड़

भूल चूक माफ – ₹68.53 करोड़

हाउसफुल 5 – ₹54 करोड़

द डिप्लोमेट – ₹40.73 करोड़

सनम तेरी कसम (री-रिलीज) – ₹35.55 करोड़

‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, जॉनी लिवर और डिनो मोरिया जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

फिल्म के यूनिक प्रेजेंटेशन और तगड़ी स्टारकास्ट के चलते यह आने वाले दिनों में और बड़ी कमाई कर सकती है। अब देखना होगा कि ये फिल्म साल की टॉप 5 फिल्मों में जगह बना पाती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button