बिग बॉस 19 की तैयारी शुरू, कृष्णा श्रॉफ और धीरज धूपर को मिला शो का ऑफर?

Lucknow Focus News Desk: लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीज़न को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। भले ही अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन कयासों का दौर ज़ोरों पर है। इस बार शो में किन-किन सितारों की एंट्री होगी, इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
सूत्रों की मानें तो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। कृष्णा ने पिछले साल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब माना जा रहा है कि उन्हें बिग बॉस में भी देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक न तो मेकर्स और न ही कृष्णा ने इस खबर की पुष्टि की है।
इसके अलावा टेलीविज़न इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे धीरज धूपर का नाम भी एक बार फिर चर्चा में है। पिछले सीजन में भी उनका नाम सामने आया था, लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब खबर है कि उन्हें दोबारा इस शो का ऑफर दिया गया है।
इतना ही नहीं, राम कपूर, गौतमी कपूर, खुशी दुबे और शशांक व्यास जैसे कई नामों को भी इस सीज़न के लिए संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में शामिल बताया जा रहा है। अगर ये नाम फाइनल होते हैं तो बिग बॉस 19 का ये सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है।
फिलहाल, फैंस को शो के ऑफिशियल अनाउंसमेंट और कंटेस्टेंट्स के नामों की पुष्टि का इंतज़ार है। लेकिन जिस तरह से चर्चाएं हो रही हैं, उससे साफ है कि बिग बॉस 19 एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को पूरी तरह तैयार है।
Also Read: ‘हाउसफुल 5’ की जबरदस्त कमाई जारी, सिर्फ दो दिन में पहुंची 54 करोड़ के क्लब में




