बिजनेस

रेपो रेट में कटौती का सीधा फायदा: होम लोन की EMI में आई राहत, घर खरीदना हुआ आसान

Lucknow Focus News Desk: अगर आप अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद मुफ़ीद साबित हो सकता है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 7 जून को रेपो रेट में 0.50% की कटौती करते हुए इसे 5.5% कर दिया है। फरवरी 2025 से अब तक RBI कुल 1% की कटौती कर चुका है, और इसका सीधा असर अब होम लोन और अन्य ऋणों की EMI पर दिखने लगा है।

अब कम होगी आपकी EMI

जिन ग्राहकों के लोन RLLR (Repo Linked Lending Rate) से जुड़े हैं, उन्हें अब कम ब्याज दरों का लाभ मिलने लगा है। नई ब्याज दरें सिर्फ नए ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि पुराने लोन धारकों के लिए भी राहत लेकर आई हैं।

बैंकों ने किए ब्याज दरों में बदलाव

बैंक ने अपनी RLLR दर को घटाकर 8.15% कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अब होम लोन पर शुरुआती ब्याज दर 8% से शुरू हो रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह दरें नई कटौती के बाद अपडेट हुई हैं या नहीं, लेकिन ग्राहक लाभ में रहेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

PNB ने RLLR को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है, जो 9 जून से लागू होगी। बैंक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब आपकी EMI पहले से और सस्ती।” अब बैंक में होम लोन की ब्याज दर सिर्फ 7.45% से शुरू हो रही है, जबकि वाहन लोन की दर 7.80% सालाना तय की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया ने भी 50 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए अपनी RLLR को 8.35% कर दिया है। यह जानकारी बैंक की एक्सचेंज फाइलिंग से सामने आई है, जिससे EMI में और कमी आएगी।

यूको बैंक

यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में 10 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जो 10 जून से प्रभावी होगी।

घर खरीदना अब थोड़ा और सस्ता

लगातार दो बार हुई रेपो रेट कटौती का असर अब सीधे ग्राहकों की जेब पर दिख रहा है। खासतौर पर वे लोग जिन्हें RLLR बेस्ड लोन मिला है, उनकी EMI में साफ तौर पर कमी देखी जा रही है। इस तरह से देखा जाए तो अब घर खरीदने का सपना साकार करना पहले से ज्यादा किफायती हो गया है।

Also Read: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: रेपो रेट में कटौती से सेंसेक्स-निफ्टी चमके

Related Articles

Back to top button