उत्तर प्रदेश

एमएलसी चुनाव : मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया मतदान


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में मतदान किया। यह मतदान उन्होंने स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे विधान परिषद सदस्यों के चुनाव में किया है। योगी ने यह मतदान गोरखपुर सदर क्षेत्र से विधायक होने के नाते किया है। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
शनिवार को पूरे प्रदेश में एमएलसी की 27 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये सीटें हैं-मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा-फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर।
योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-महराजगंज सीट के लिए मतदान किया है।
(फोटो सौजन्य-भाजपा कार्यालय)

Related Articles

Back to top button