इन्फोटेनमेन्ट

Bigg Boss 19 में एंट्री लेगी ‘AI रोबोट हबूबू’, पहली कंटेस्टेंट का नाम जानकर हर कोई हैरान

Lucknow Focus News Desk: सलमान खान का बहुप्रतीक्षित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने 19वें सीजन की तैयारियों के अंतिम दौर में है। हर साल इस शो में नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक कभी नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19 की पहली कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है और वो कोई इंसान नहीं, बल्कि एक AI रोबोट है। जी हां, आपने सही पढ़ा।

कौन है ‘हबूबू’?

इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट हैं ‘हबूबू’, जो कि यूएई में तैयार की गई एक एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोट है। हबूबू को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह इंसानों की तरह बोलचाल, भावनाओं की समझ और सामाजिक संवाद कर सके। यह रोबोट हिंदी सहित सात भाषाओं में संवाद कर सकती है और इसमें भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) भी है।

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार

यह पहला मौका होगा जब बिग बॉस के घर में कोई रोबोट बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो रहा है। इससे पहले कभी भी तकनीक को इस रूप में शो में शामिल नहीं किया गया था। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, “हबूबू को सिर्फ टेक्नोलॉजी के तौर पर नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से विकसित व्यक्तित्व के रूप में घर में लाया जाएगा, जो बाकी प्रतिभागियों की तरह सभी टास्क और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करेगी।”

कब शुरू होगा Bigg Boss 19?

माना जा रहा है कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर अगस्त 2025 में किया जाएगा। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब तक कई सेलेब्रिटीज़ के नाम भी सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हबूबू की एंट्री इस सीजन की बड़ी और सबसे खास शुरुआत मानी जा रही है।

AI और मनोरंजन का अनोखा मेल

इस फैसले को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। AI तकनीक और रियलिटी शो का यह संगम यह देखने लायक होगा कि एक रोबोट मानवीय रिश्तों, भावनाओं, टास्क और प्रतियोगियों के बीच कैसे तालमेल बिठाएगा।

Also Read: विदेशों में धूम मचा रही ‘सरदार जी 3’, भारत में रिलीज नहीं, दिलजीत दोसांझ हुए ट्रोल

Related Articles

Back to top button