Lucknow News: डा. हिमांशी अग्निहोत्री ने हासिल की शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि

Lucknow Focus News Desk: वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री की सुपुत्री डा. हिमांशी अग्निहोत्री ने डा. भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ से शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। विश्वविद्यालय के कुलपति ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की।
ललितपुर की गौरवशाली बेटी डा. हिमांशी अग्निहोत्री लंबे समय से लखनऊ दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के हिंदी तथा बुंदेली भाषा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करती रही हैं। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका निरंतर योगदान रहा है।
डा. हिमांशी ने बच्चों के लिए एक पुस्तक का लेखन किया है, जबकि कई अन्य पुस्तकों के संपादन कार्य से भी जुड़ी हुई हैं। शिक्षा, साहित्य और प्रसारण के क्षेत्र में उनकी सक्रियता ने उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



