इन्फोटेनमेन्ट

रणवीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की चर्चा हर जुबान पर


बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल माने जा रहे हैं दोनों
इन्फोटेनमेंट डेस्क।

लखनऊ। बॉलीवुड के सुपर-कपल रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का मसला आजकल मुंबई नगरी में हर किसी की जुबान पर है। रणवीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पिछले दिनों रणवीर कपूर के तरफ यह बात लगभग पक्के तौर पर कही गई कि दोनों की शादी इसी अप्रैल माह में होगी। दूसरी तरफ, आलिया भट्ट के चाचा की तरफ से भी कुछ हद तक इसी बात की पुष्टि की गई कि शादी अप्रैल में ही होने की संभावना है।
इन सबके विपरीत रणवीर और आलिया दोनों अपने-अपने काम में लगे हैं। वे फिल्में कर रहे हैं। बीच-बीच में समय निकालकर यदा-कदा शॉपिंग भी कर लेते हैं।
रणवीर और आलिया की जोड़ी को उनके फैन बहुत ही हॉट मान रहे हैं। सभी फैंस यही चाहते हैं कि दोनों जल्दी से जल्दी शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएं। देखिए दोनों के फैंस की मुराद ऊपरवाला कब पूरी करता है ?
(फोटो-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button