गवर्नेंस एंड पॉलिसी

जल जीवन मिशन बदल रहा लोगों का जीवन स्तर : स्वतंत्र देव


2024 तक हर घर में जल पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य
लखनऊ फोकस डेस्क

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में चलाया जा रहा जल जीवन मिशन लोगों का जीवन स्तर बदलने का काम कर रहा है। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट मीडिया के समक्ष रखते हुए यह बात कही। भाजपा में यह नई व्यवस्था शुरू की गई है कि प्रत्येक दिन एक मंत्री प्रेस कांफ्रेंस करके अपने विभाग के कामकाज का लेखाजोखा प्रस्तुत करेगा। इस क्रम में पहले दिन सोमवार को स्वतंत्रदेव सिंह प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि हमारी नदियों के जल का सदुपयोग हो, यह हमारी खास प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भूजल प्रबंधन और वर्षा जल संचयन का काम प्रदेश में अच्छे ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक हमारा प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
(फोटो साभार-ट्विटर)

Related Articles

Back to top button