हेल्थ एंड वेलनेस

बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा: जानिए कौन-सी बीमारियां सबसे ज्यादा फैलती हैं और कैसे करें बचाव

Lucknow Focus News Desk:  देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और ओडिशा जैसे राज्यों में हालात गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं इसके बाद का खतरा और भी बड़ा होता है बीमारियों का।

बाढ़ के पानी में गंदगी, बैक्टीरिया, वायरस और केमिकल्स मिलकर कई गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं। दूषित पानी और मच्छरों के बढ़ने से डायरिया, हैजा, टाइफॉइड, हेपेटाइटिस-ए, पीलिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां तेजी से फैलने लगती हैं। साथ ही स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन और सांस व आंखों से जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं।

डॉक्टर्स की चेतावनी: लक्षण नजरअंदाज न करें

  • डायरिया/हैजा: बार-बार दस्त, उल्टी, कमजोरी, डिहाइड्रेशन
  • टाइफॉइड: लगातार बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, भूख न लगना
  • हेपेटाइटिस-ए/पीलिया: त्वचा व आंखों का पीला पड़ना, थकान, मतली
  • मलेरिया/डेंगू: तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, डेंगू में प्लेटलेट्स गिरना
  • फंगल इंफेक्शन: त्वचा पर खुजली, दाग, लालपन
  • सांस की तकलीफ/आंखों में जलन: गंदे पानी और हवा से होने वाला संक्रमण
  • इलाज में लापरवाही न करें, डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
  • इन बीमारियों का इलाज घर पर करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
  • ORS और साफ पानी का सेवन डायरिया में जरूरी है
  • मलेरिया/डेंगू में दवाएं डॉक्टर की निगरानी में लें
  • हेपेटाइटिस-ए में आराम और लिवर की देखभाल जरूरी है
  • स्किन इंफेक्शन में एंटीफंगल दवाएं दी जाती हैं

बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है, इन बातों का रखें ध्यान

  • बाढ़ के बाद बीमारी से बचना मुश्किल नहीं है, अगर आप कुछ जरूरी सावधानियां अपनाएं:
  • सिर्फ उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं
  • भीगे हुए कपड़े तुरंत बदलें और खुद को सूखा रखें
  • मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, क्रीम या फुल कपड़े पहनें
  • खुले व बासी खाने से परहेज करें, सिर्फ साफ-सुथरा खाना खाएं
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • कोई भी लक्षण दिखे तो देरी न करें, डॉक्टर से तुरंत मिलें
  • घर और आसपास सफाई बनाए रखें, रुके पानी में तेल डालें ताकि मच्छर न पनपे।

Also Read: पैर में सूजन और दर्द हो तो हो जाएं सावधान! कहीं बढ़ तो नहीं गया यूरिक एसिड?

Related Articles

Back to top button