इन्फोटेनमेन्ट

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, जिन्हें उनके असली नाम गुरमीत सिंह जॉली से भी जाना जाता है, इन दिनों गहरे सदमे में हैं। उनके पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेरा के पिता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

4 महीने पहले मनाया था 88वां जन्मदिन

शेरा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर साझा की। उन्होंने अपने पिता की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पिता सुंदर सिंह जॉली आज हमें छोड़कर चले गए।” शेरा के पिता का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे उनके घर पर ही किया गया। इस मुश्किल घड़ी में शेरा के परिवार और दोस्तों के अलावा उनके चाहने वाले भी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

करीब 4 महीने पहले ही शेरा ने अपने पिता का 88वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में शेरा अपने पिता के माथे को चूमते हुए दिख रहे थे, और कैप्शन में लिखा था, “मेरे सबसे ताकतवर इंसान, मेरे भगवान, मेरे पिता, मेरी प्रेरणा को 88वें जन्मदिन की बधाई। मेरी सारी शक्ति मुझे आपसे मिलती है। मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगा डैड।”

सलमान खान के साथ साए की तरह रहते हैं शेरा

शेरा पिछले 90 के दशक से सलमान खान के साथ हैं और उन्हें ‘मालिक’ कहकर बुलाते हैं। शेरा भारत के सबसे मशहूर बॉडीगार्ड्स में से एक हैं। 1980 के दशक में वह बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। अपनी जीत के बाद उन्होंने सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड के रूप में काम करना शुरू किया। आज उन्हें हर इवेंट, एयरपोर्ट और हर जगह सलमान के साथ देखा जाता है। 2017 में जब मशहूर अमेरिकन सिंगर जस्टिन बीबर भारत आए थे, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शेरा ने ही संभाली थी।

Also Read: धराली में कुदरत का कहर: बादल फटा, भूस्खलन से तबाही, आंखों में आंसू लेकर पहुंचे सीएम धामी

Related Articles

Back to top button