इन्फोटेनमेन्ट

दिया मिर्जा को मिला ‘शक्ति पुरस्कार’, अभिनेत्री ने कहा- मां मेरी पहली प्रेरणा

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को हाल ही में ‘शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की और एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। दीया ने यह पुरस्कार अपनी मां दीपा मिर्जा को समर्पित किया और उन्हें अपनी जिंदगी में ताकत और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बताया।

दीया ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कल रात, जब मैं मंच पर थी, मुझे अपनी माँ की बहुत याद आई। वह मेरी पहली प्रेरणा थीं, न केवल ताकत के लिए, बल्कि दया, हिम्मत, शांति और बार-बार उठ खड़े होने के साहस के लिए।”

उन्होंने ‘शक्ति’ को परिभाषित करते हुए लिखा, “शक्ति वह खास ऊर्जा है जो हर महिला में होती है। यह उस महिला में होती है जो सपने देखती है, जीवन को बेहतर बनाती है, अपनी बात पर अडिग रहती है और मुश्किल रास्तों पर भी चलती रहती है।”

केंद्रीय मंत्री ने दिया पुरस्कार

शशि थरूर ने दिया मिर्जा को यह पुरस्कार दिया। इस पल को याद करते हुए दीया ने लिखा कि शशि थरूर, शबाना आजमी, एकता कपूर, नेहा धूपिया, सुरवीन चावला और पूर्णिमा देवी बर्मन जैसी कई प्रेरक महिलाओं के बीच खड़ा होना उनके लिए गर्व की बात थी। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि जब हम महिलाएं एक साथ खड़ी होती हैं, तो हम कितनी ताकतवर बन जाती हैं। दीया ने यह भी कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं है, बल्कि हर उस महिला का है जो अपनी सच्चाई के साथ जीती है और दूसरों को प्रेरित करती है।

Also Read: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन

Related Articles

Back to top button