मुख्यमंत्री बोम्मई से कहा गया-आप बेहतर शासन पर फोकस करें


कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से हिजाब और हलाल प्रकरण छाया हुआ है
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से कड़ाई से कहा है कि वह राज्य में हिजाब और हलाल से ऊपर उठकर बेहतर शासन दें। उनसे यह भी कहा गया है कि अपनी मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार करने के लिए तेजी से तैयारी करें।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक पिछले कुछ महीनों से हिजाब और हलाल प्रकरण से पूरी दुनिया में जाना जा रहा है। इसके चलते राज्य की छवि बाहर बहुत खराब हो रही है। भाजपा हाईकमान ने इसे गंभीरता से लिया है। उसने मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपने कुशल शासन और प्रशासनिक क्षमता का परिचय दें, जिससे राज्य की जनता राहत की सांस ले सके।
उम्मीद की जा रही है कि बासवराज बोम्मई मंत्रिपरिषद का जल्दी ही विस्तार किया जाएगा। यह मामला बहुत दिनों से लंबित चल रहा है।
(फोटो-वासव राव बोम्मई। साभार-सोशल मीडिया)




