उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द होगी भर्ती, पुलिस और होमगार्ड सहित विभिन्न विभागों में भरेंगे पद

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगले छह महीनों में 1 लाख नई सरकारी नौकरियां देने की घोषणा के क्रम में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) विभाग में 6 विभिन्न श्रेणियों के 191 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पदवार रिक्तियों का विवरण

  • सहायक उप नियंत्रक (सा.वे.): 104 पद (सर्वाधिक)

  • भंडार अधीक्षक-द्वितीय: 06 पद

  • स्टोरमैन: 33 पद

  • कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant): 25 पद

  • डिस्पैच राइडर: 14 पद

  • आशुलिपिक (Stenographer): 09 पद

विभागीय कामकाज को मिलेगी मजबूती

आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता करने वाले नागरिक सुरक्षा विभाग में जल्द ही इन पदों का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा। सहायक उप नियंत्रक के पद प्रशासनिक व मैदानी कार्यों के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे, वहीं भंडार अधीक्षक व स्टोरमैन सामग्री प्रबंधन तथा कनिष्ठ सहायक कार्यालयी कार्यों को गति देंगे।

6 महीने में 1 लाख भर्तियों का लक्ष्य

राज्य सरकार के अनुसार, पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसी कड़ी में 19 सितंबर से शुरू हो रहे अभियान के तहत अगले 6 महीनों में 1 लाख और नौकरियां दी जाएंगी, जिनमें अकेले यूपी पुलिस और होमगार्ड विभाग में 77 हजार भर्तियां शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button