यूपीडब्लूजेयू में बड़ा सांगठनिक फेरबदल: अजय त्रिवेदी प्रदेश महामंत्री, रोहित संगठन सचिव और सुनील व आशीष बने संयुक्त सचिव

Lucknow Focus News Desk: यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यसमिति की बैठक के दौरान यूपीडब्लूजेयू के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘आज समाज’ समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख अजय त्रिवेदी को संगठन का नया प्रदेश महामंत्री नामित किया है।
इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव, जबकि वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार दिवाकर और आशीष बाजपेई को प्रदेश कमेटी में संयुक्त सचिव का महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।
बैठक के मुख्य बिंदु
यूपीडब्लूजेयू के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में संगठन की इकाइयां गठित की जा चुकी हैं और शेष जिलों में भी जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने जानकारी दी कि अगले माह आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन में इन नवनियुक्त पदाधिकारियों का अनुमोदन आमसभा के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं आईएफडब्लूजे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेश में होने वाले आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा, सचिव प्रभप्रीत सिंह, प्रकाशन सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव आशीष अवस्थी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह समेत वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




