uncategorized

सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, ‘इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन’ के कारण बिगड़ी थी तबीयत

Lucknow Focus News Desk : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को फिलहाल स्थिर बताया है और उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखने की सलाह दी है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि मान को ‘इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन’ की शिकायत थी। इसी कारण 5 सितंबर की शाम उनकी पल्स रेट गिरकर 44 तक पहुँच गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मान जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटेंगे।

अस्पताल में भी बाढ़ राहत कार्यों की चिंता

सिसोदिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अगले एक-दो दिन में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास योजनाओं की घोषणा की जाएगी। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मुख्यमंत्री से मिलने अस्पताल पहुँचे और कहा कि मान लगातार यही बात दोहरा रहे हैं कि ‘पंजाब के लोगों के बीच रहो और उनकी मदद करो।’

Related Articles

Back to top button