उत्तर प्रदेश

जनहित इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह संग मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती, 1973 के टॉपर एसपी वर्मा हुए सम्मानित

Lucknow Focus News Desk: हापुड़ जिले के श्यामपुर जट्ट स्थित जनहित इंटर कॉलेज में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम व पूर्व छात्रों के मिलन समारोह (Alumni Meet) का आयोजन किया गया। गाजियाबाद के अर्जुन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य और प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। छात्रों ने देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर साहस व त्याग का संदेश दिया।

संस्थान के पहले बैच के छात्र और 1973-74 में कक्षा 7 में स्कूल टॉप करने वाले एसपी वर्मा को 50 से अधिक वर्षों बाद स्कूल लौटने पर सम्मानित किया गया।

एसपी वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “एक सपना देखें, उसे पाने के लिए सही योजना बनाएं और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए उस पर अमल करें।”

प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कर्नल ओंकार शर्मा, ग्राम प्रधान जितेंद्र संधू और जयवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व छात्रों के इस मजबूत जुड़ाव की सराहना की।

Related Articles

Back to top button