सिड-कियारा ने किया बेटी के नाम का खुलासा, कपल ने शेयर की पहली झलक

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी के जन्म के लगभग तीन महीने बाद फैंस के साथ उसकी पहली झलक साझा की है और साथ ही उसका नाम भी रिवील कर दिया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
‘हमारी राजकुमारी… सरायाह मल्होत्रा’
कियारा आडवाणी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। हालांकि, कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
कियारा ने पोस्ट में लिखा “हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक। हमारा आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी… सरायाह मल्होत्रा।”
कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘सरायाह’ (Saraiyah) रखा है। यह नाम हिब्रू भाषा से आया है, जिसका अर्थ होता है ‘ईश्वर द्वारा मार्गदर्शन पाना’ या ‘भगवान का राज’। यह नाम एक ऐसी लड़की को इंगित करता है जो सुरक्षित, संरक्षित और आशीर्वाद से घिरी हुई हो—भाव में यह एक राजकुमारी जैसा ही है।
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा 15 जुलाई 2025 को पेरेंट्स बने थे। उन्होंने बच्ची के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा था, “हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है।”
प्रोफेशनल फ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। इस कपल ने साल 2021 की सफल वॉर ड्रामा ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था। कियारा आडवाणी को आखिरी बार स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ देखा गया था। अब वह रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन’ रीमेक में नजर आ सकती हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर के साथ दिखाई दिए थे। उनकी अगली फिल्म तमन्ना भाटिया के साथ एक हॉरर मूवी होगी।




