लखनऊ

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर भातखंडे यूनिवर्सिटी में गोष्ठी आयोजित

'आपातकालीन सेनानियों की जीत लोकतंत्र की असली शक्ति'- बृजेश पाठक

Lucknow Focus News Desk: लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर जेपी वाहिनी के अध्यक्ष, भाजपा नेता व अधिवक्ता के.सी. जैन द्वारा लखनऊ स्थित भातखंडे यूनिवर्सिटी के राय उमानाथ बाली प्रेक्षागृह में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य विषय “लोकनायक जयप्रकाश नारायण: एक स्वतंत्रता सेनानी व लोकतंत्र के सजग प्रहरी (आपातकालीन)” रहा।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

मुख्य अतिथि: बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

मुख्य वक्ता: दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री, यूपी) एवं बैजनाथ रावत (अध्यक्ष, एससी-एसटी आयोग)

अध्यक्षता: भारत दीक्षित (कार्यालय प्रभारी, भाजपा)

विशिष्ट अतिथि: दानिश आजाद अंसारी (राज्यमंत्री), पवन सिंह चौहान (MLC), रामचंद्र प्रधान (MLC), प्रो. जेपी सैनी (कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय), बृजेंद्र पाल सिंह (लोक भारती), हरीश श्रीवास्तव (भाजपा प्रवक्ता), दयाशंकर दुबे, अशोक पांडे, ए.एम. त्रिपाठी (अधिवक्ता, हाईकोर्ट) व अन्य गणमान्य व्यक्ति।

जयप्रकाश नारायण जी के संघर्षों पर प्रकाश

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जेपी जी ने दो ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ीं—पहली देश की आजादी के लिए और दूसरी लोकतंत्र की रक्षा के लिए। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन में जनता का शोषण बढ़ा, तब जेपी जी ने सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंका। नतीजतन आपातकाल लगाया गया, लेकिन अंततः लोकतंत्र सेनानियों की जीत हुई।

मुख्य वक्ता बैजनाथ रावत ने बताया कि जेपी जी के आह्वान पर पटना के गांधी मैदान में जुटी जनक्रांति ने तत्कालीन तानाशाही सरकार की नींव हिला दी थी।

संयोजक के.सी. जैन (एडवोकेट) ने रेखांकित किया कि जेपी जी कभी सत्ता लोलुप नहीं रहे। उन्हें कई बार राष्ट्रपति पद समेत बड़े सरकारी पदों के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने पद लेने से इनकार कर दिया। वे स्वतंत्रता संग्राम, भूदान आंदोलन और आपातकाल-विरोधी आंदोलन तीनों के ध्वजवाहक रहे।

छात्रों व समाजसेवियों का सम्मान

गोष्ठी के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय व अन्य कॉलेजों के लगभग 20 उत्कृष्ट छात्रों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

गौ-सेवा एवं जीव-दया के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लगभग 25 समाजसेवियों को भी मंच से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button