इन्फोटेनमेन्ट

कौन हैं निधि अग्रवाल? ‘द राजा साब’ के इवेंट में बदसलूकी का हुईं शिकार, अब प्रभास संग बड़े पर्दे पर आएंगी नजर

Lucknow Focus News Desk: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री निधि अग्रवाल इन दिनों दो वजहों से सुर्खियों में हैं। पहली, सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ का बढ़ता क्रेज और दूसरी, हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके साथ हुई भीड़ की बदसलूकी।

इवेंट के दौरान भीड़ ने घेरा

हैदराबाद में फिल्म ‘द राजा साब’ के गाना लॉन्च इवेंट के बाद जब निधि बाहर निकल रही थीं, तो प्रशंसकों की बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस भीड़ के बीच फंस गईं और काफी असहज नजर आईं। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित उनकी कार तक पहुचाया।

फिल्मी सफर: 300 ऑडिशन के बाद मिला था पहला ब्रेक

17 अगस्त 1993 को हैदराबाद के एक मारवाड़ी परिवार में जन्मी निधि अग्रवाल की परवरिश बंगलूरू में हुई। उनका करियर ग्राफ काफी दिलचस्प रहा है।

साल 2017 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस रोल के लिए उन्होंने 300 लड़कियों को पछाड़कर जगह बनाई थी। 2018 में नागा चैतन्य के साथ ‘सब्यसाची’ से तेलुगु और 2021 में ‘ईस्वरन’ से तमिल सिनेमा में एंट्री की। उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट ‘आई स्मार्ट शंकर’ रही है। हाल ही में वह पवन कल्याण के साथ ‘हरि हर वीर मल्लु’ में भी नजर आई थीं।

‘द राजा साब’ से बड़ी उम्मीदें

निधि अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आएंगी, जहाँ वह खुद से 14 साल बड़े अभिनेता प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निधि के प्रशंसकों को उम्मीद है कि प्रभास के साथ उनकी यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button