लखनऊ

सीएम योगी से मिले विशेष सचिव डॉ. दीपक कोहली, भेंट की अपनी नई पुस्तक ‘नई दुनिया नई तकनीक’

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज उनके सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर विशेष सचिव (यू.पी. सचिवालय) डॉ. दीपक कोहली ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. कोहली ने अपनी नवनिर्धारित पुस्तक ‘नई दुनिया नई तकनीक’ मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की। इस दौरान उनके सुपुत्र और सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिनव कोहली भी उपस्थित रहे।

तकनीक और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित है पुस्तक

डॉ. दीपक कोहली द्वारा लिखित यह पुस्तक समकालीन विज्ञान और आधुनिक तकनीक के समाज पर पड़ने वाले प्रभावों का एक विस्तृत दस्तावेज है। पुस्तक में भविष्य की तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम तकनीक, डिजिटल ट्विन और क्लीन एनर्जी, कृषि एवं रक्षा प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रकाश डाला गया है।

प्रदेश का विकास ही बनी पुस्तक की प्रेरणा

मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान डॉ. कोहली ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी से डिजिटल गवर्नेंस, आईटी सिटी का विकास और स्टार्टअप संस्कृति फल-फूल रही है, वही इस पुस्तक को लिखने की मुख्य प्रेरणा बनी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक युवाओं, शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण और वैज्ञानिक चेतना विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. कोहली के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button