इन्फोटेनमेन्ट

‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा का खूंखार अवतार: समुद्री डाकू ‘ब्लडी मैरी’ बन मचाया तहलका, जानें कब आएगा ट्रेलर

Lucknow Focus News Desk:  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में प्रियंका एक खतरनाक समुद्री डाकू ‘एर्सेल ब्लडी मैरी’ के किरदार में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन करती नजर आ रही हैं।

मात्र 25 सेकंड के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। प्रियंका को खून से लथपथ और हाथ में तलवार लिए अपने परिवार की रक्षा करते हुए दिखाया गया है। टीजर में उनके किरदार ‘ब्लडी मैरी’ को समुद्र के नियमों को तोड़ते हुए और दुश्मनों का सफाया करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “समुद्र के अपने नियम थे, उसने उन्हें तोड़ दिया।”

ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट

निर्माताओं ने टीजर के साथ ही फिल्म की महत्वपूर्ण तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। ‘द ब्लफ’ का फुल ट्रेलर 14 जनवरी 2026 को रिलीज होगा। यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माण

निर्देशक फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में फिल्म बनी है। प्रियंका चोपड़ा के साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा और टेमुएरा मॉरिसन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण रूसो ब्रदर्स (एवेंजर्स फेम) और खुद प्रियंका चोपड़ा ने मिलकर किया है।

वर्कफ्रंट: राजामौली के साथ भी धमाका

‘द ब्लफ’ के अलावा प्रियंका चोपड़ा भारत के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button