इन्फोटेनमेन्ट

‘वही शरारत और वही जादू’: सलमान खान से मिलकर पुरानी यादों में खोईं हिमानी शिवपुरी

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जिसने फिल्म प्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। हिमानी ने इंडस्ट्री के ‘सुल्तान’ सलमान खान से मुलाकात की और उनके साथ बिताए पुराने पलों को याद किया। 65 साल की हिमानी ने बताया कि इतने साल बीत जाने के बाद भी सलमान में एक चीज बिल्कुल नहीं बदली है।

आंखों में आज भी वही ‘शरारत’

हिमानी शिवपुरी ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ शूटिंग सेट की एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक और प्यारा सा कैप्शन लिखा “दुनिया के भाईजान और इकलौते सलमान खान से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह हमेशा की तरह हैंडसम और मैग्नेटिक (आकर्षक) हैं। उनकी आंखों में आज भी वही पुरानी शरारती चमक बरकरार है।”

ताजा हुईं सुपरहिट फिल्मों की यादें

सलमान खान और हिमानी शिवपुरी की जोड़ी ने 90 के दशक में कई कल्ट फिल्मों में काम किया है। सलमान से मिलते ही हिमानी को उन फिल्मों के सेट की याद आ गई। उन्होंने अपनी पोस्ट में इन फिल्मों का जिक्र किया:

हम आपके हैं कौन

कुछ कुछ होता है

बीवी नंबर 1

बंधन

दुल्हनिया हम ले जाएंगे

वीरगति

जल्द बताएंगी सलमान की ‘शरारतें’

हिमानी ने आगे लिखा कि सलमान की गर्मजोशी और उनका मजाकिया अंदाज आज भी वैसा ही है। उन्होंने फैंस को एक ‘टीज़र’ देते हुए कहा कि सलमान सेट पर जो शरारतें करते थे, उनके बारे में वह जल्द ही विस्तार से बात करेंगी। फैंस अब हिमानी के उस अगले खुलासे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button