इन्फोटेनमेन्ट

‘जैकी भाई जैसा और टाइगर बेटे जैसा’, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की राज बब्बर ने की कड़ी निंदा

Lucknow Focus News Desk: फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए हमले की घटना की वरिष्ठ अभिनेता और नेता राज बब्बर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में गुंडागर्दी और ड्रग्स का कारोबार लगातार बढ़ा है।

टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ से जुड़ा रिश्ता

राज बब्बर ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि टाइगर श्रॉफ की जान बच गई। जैकी श्रॉफ मेरे भाई जैसे हैं और टाइगर मेरे बेटे जैसा है।” उन्होंने फिल्म अभिनेताओं पर हो रहे हमलों को बेहद निंदनीय करार दिया।

लॉरेंस बिश्नोई पर तीखा हमला

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर बोलते हुए राज बब्बर ने आरोप लगाया कि उसे सरकार का संरक्षण मिला हुआ है और ऐसा कानून बनाया गया है कि उसे साबरमती जेल से कहीं और ट्रांसफर न किया जा सके।

खुद पर हमले को लेकर दिया बयान

अपने ऊपर संभावित हमलों के सवाल पर राज बब्बर ने बेबाकी से कहा कि यदि उनके ऊपर कभी हमला हुआ, तो उन्हें सीधे मौत के घाट उतार दिया जाएगा, क्योंकि उनके पास सुरक्षा (सिक्योरिटी) भी नहीं है।

Related Articles

Back to top button