उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, बैरिकेडिंग पर चढ़े Ajay Rai, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईको गार्डन ले गई पुलिस

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी झड़प देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को घेर लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने नीचे उतारा। विधानसभा जाने की मांग पर अड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई।

मनरेगा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक Aradhana Mishra, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी Avinash Pande, विधायक Virendra Chaudhary सहित कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल रहे। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे।

दरअसल, Ajay Rai ने मनरेगा, कानून-व्यवस्था और शंकराचार्य से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस बीच विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, जिसे देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में थी। प्रदर्शन को रोकने के लिए कई प्रमुख नेताओं को नजरबंद भी किया गया।

प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा और राजधानी में सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button