होली 2026: चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, आज ही निपटा लें जरूरी काम

Lucknow Focus News Desk: होली के मौके पर अगर आपका कोई सरकारी काम लंबित है, तो उसे आज ही पूरा कर लें। क्योंकि 1 मार्च से लगातार चार दिन तक सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं।
1 से 4 मार्च तक अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस बार होली के चलते 2, 3 और 4 मार्च को छुट्टी रहेगी। वहीं 1 मार्च को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में महीने की शुरुआत में ही लगातार चार दिन तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
28 फरवरी को सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, कोषागार और बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसलिए जिन लोगों को किसी सरकारी दफ्तर में जरूरी काम है, वे आज ही उसे निपटा लें। चार दिन की छुट्टी के दौरान कोई भी प्रशासनिक कार्य नहीं हो सकेगा।
त्योहार से पहले वेतन देने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मियों समेत सभी श्रेणी के कर्मियों को त्योहार से पहले भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे होली का त्योहार बिना किसी परेशानी के मना सकें।
त्योहार के इस मौके पर सरकार की ओर से कर्मचारियों और आम लोगों दोनों के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया है।
Also Read: मणिकर्णिका घाट में क्यों मनाई जाती है चिताभस्म की होली? जानिए इसकी पौराणिक मान्यता




