उत्तर प्रदेश

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार की रात 14 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत तीन पीसीएस अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के रूप में तैनात किया गया है।

जारी हुई तबादला सूची के अनुसार प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:

  • शिव प्रताप शुक्ला: एडीएम (प्रशासन) झांसी से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।

  • संजय चावला: एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) झांसी।

  • सिद्धार्थ: एडीएम (प्रशासन) रायबरेली से एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़।

  • अशोक कुमार गुप्ता: एसडीएम गोंडा से एडीएम (प्रशासन) रायबरेली।

  • विकास सिंह: सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम से एसडीएम गोंडा।

  • राजीव कुमार शुक्ला: अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़।

  • देवेंद्र प्रताप सिंह: एसडीएम उन्नाव से अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज।

  • गौरव श्रीवास्तव: एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।

  • संदीप कुमार श्रीवास्तव: एडीएम (न्यायिक) इटावा से एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर।

  • मनोज प्रकाश: एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) इटावा।

  • अंकित शुक्ला: एसडीएम लखनऊ से एडीएम (प्रशासन) कानपुर देहात।

  • नरेंद्र सिंह: एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (न्यायिक) कानपुर देहात।

  • आत्म प्रकाश श्रीवास्तव: एसडीएम प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक) सहारनपुर।

  • अभिनव रंजन श्रीवास्तव: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।

Related Articles

Back to top button