उत्तर प्रदेश

UPSC CSE 2025 Result: सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट, अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

Lucknow Focus News Desk: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा ‘UPSC सिविल सेवा 2025’ के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार भी देश को कई नए होनहार अफसर मिले हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। इस साल की परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं, जबकि एकांश ढुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

मुख्य परीक्षा से इंटरव्यू तक

यूपीएससी ने लिखित परीक्षा (अगस्त 2025) और उसके बाद हुए पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू (दिसंबर 2025 से फरवरी 2026) के आधार पर यह मेरिट लिस्ट तैयार की है। आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की है। इनमें से 348 उम्मीदवारों का चयन अभी ‘प्रोविजनल’ रखा गया है, जिनके दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियुक्ति पक्की होगी। वहीं, किन्हीं कारणों से दो उम्मीदवारों के नतीजे फिलहाल रोक दिए गए हैं।

UPSC 2025: ये रहे टॉप 20 सितारे

रैंक रोल नंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री (Topper)
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 एकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 1087 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) समेत कई केंद्रीय सेवाओं के पद शामिल हैं।

अगला कदम और जरूरी सूचना

सफल हुए उम्मीदवारों के अंक (Marks) परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। जो छात्र सफल हुए हैं, उन्हें जल्द ही कैडर और सर्विस अलॉटमेंट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Also Read: UP News: झांसी रहा 36°C के साथ सबसे गर्म, अगले 3 दिनों में 35°C के पार जाएगा पारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button