एक ऐसा वाइस चांसलर, जो क्रिकेट मैदान में मारता है छक्के !

लखनऊ फोकस डेस्क
लखनऊ (Lucknow News, LU News)। क्या आपने किसी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को क्रिकेट मैदान में बाउंड्री लाइन पर छक्के-चौके मारते देखा है? नहीं न? सचमुच नहीं देखा होगा। शायद सुना भी न हो। क्योंकि वाइस चांसलर सामान्यतया क्रिकेट नहीं खेलते। लेकिन लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के मौजूदा वाइस चांसलर प्रो. आलोक कुमार राय (LU VC Prof. Alok Kumar Rai) ऐसे नहीं हैं। वह एक अच्छे प्रशासक के साथ अच्छे क्रिकेटर भी हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के मौजूदा वाइस चांसलर प्रो. आलोक कुमार राय इस मामले में अपवाद हैं। वह ऐसे वाइस चांसलर हैं जो न केवल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंसेज में भाषण देते हैं, क्लासरूम में पढ़ाते हैं बल्कि क्रिकेट मैदान में विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के कैप्टन का दायित्व भी निभाते हैं।
क्रिकेट पिच पर बैटिंग करते लखनऊ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. आलोक कुमार राय। फोटो सौजन्य-लखनऊ यूनिवर्सिटी।
लखनऊ यूनिवर्सिटी क्रिकेट मैदान पर वाइस चांसलर को बैटिंग करते देखकर हर किसी को सुखद आश्चर्य हो रहा था। हालांकि यह केवल अभ्यास मैच था लेकिन अपने संस्थान के मुखिया को क्रिकेट टीम की कैप्टन के रूप में देखना प्राध्यापकों और छात्रों के लिए एक विलक्षण अनुभव था।
अपनी क्रिकेट टीम के सदस्यों से बात करते वीसी प्रो. आलोक कुमार राय। फोटो सौजन्य -लखनऊ यूनिवर्सिटी
प्रो. राय मूलतः मैनेजमेंट के स्कॉलर हैं। विश्वविद्यालय में नियुक्ति से पहले वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट के प्रोफेसर थे। वह मार्केटिंग मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, एन्ट्रेप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट की फील्ड के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कस्टमर रिलेशनशिप मॉडलिंग, कस्टमर लॉयलिटी इंजीनियरिंग, सर्विस क्वालिटी आर्किटेक्चर, कस्टमर सैटिस्फैक्शन पोर्टफोलियो मैनेजमेंट पर कई शोधपत्र लिखे हैं।
प्रो. राय अंग्रेजी के अलावा धाराप्रवाह संस्कृत बोलते हैं। संस्कृत में ट्वीट भी करते हैं। छात्रों को क्लास में जाकर पढ़ाना पसंद करते हैं।
‘यूथफुल अप्रोज’ से संस्था जाती है आगे
मूलतः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले प्रो. आलोक कुमार राय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोडक्ट हैं। उन्हें बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक है। मैदान पर प्रो. राय की बैटिंग के मुरीद एक प्रोफेसर का कहना है-आज की तारीख में कितने वाइस चांसलर क्रिकेट खेलते हैं ? यह अच्छी बात है कि हमारे वीसी साहब क्रिकेट खेलते हैं। उनका ये यूथफुल अप्रोज विश्वविद्यालय की बेहतरी में भी दिख रहा है। ऐसे अप्रोच से संस्था आगे जाती है। (Profile pic : courtesy-Twitter)
LU, LU News, LU VC Prof. Alok Kumar Rai, Lucknow News, Lucknow University
JANUARY 18, 2021BY EDITOR




